फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Furzy Carring in Embulance

एंबुलेंस से फर्जी ढोने का ब्योरा खंगाल रही ब्लाक स्तरीय कमेटी

Thu, 30 Jun 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Furzy Carring in Embulance
एंबुलेंस से फर्जी ढोने का ब्योरा खंगाल रही ब्लाक स्तरीय कमेटी
विज्ञापन

महराजगंज। एंबुलेंस से मरीज ले जाने-लाने के मामले में फर्जीवाडे़ की कहानी सामने आने से जिम्मेदारों की मुश्किल बढ़ सकती हैं। पूरे प्रकरण की जांच हो रही है। ब्लाक स्तरीय कमेटी जांच में जुटी है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद जिले स्तर की कमेटी जांच कर रिपोर्ट भेजेगी। दिए नंबरों की पड़ताल में कुछ नंबर तो सेवा में ही नहीं हैं, अगर मिल रहे है तो संबंधित को पता ही नहीं है कि उसने एंबुलेंस की सेवा ली है।
जिले में 102 एवं 108 नंबर एंबुलेंस की सेवा में गड़बड़ी मिली है। पेशेंट केयर रिकार्ड बनाने में पारदर्शिता नहीं बरतने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा डाटा दुरूस्त करने में भी लापरवाही की गई है। मरीजों को एंबुलेंस से ले जाने के दौरान जरूरी औपचारिकताएं पूरी किए बगैर ही सेवा दे दी गई। सूत्र बताते हैं कि इस प्रकरण में जमकर फर्जीवाड़ा हुआ है, मरीज ले जाने के बाद बेवजह की यात्रा इधर उधर की गई है।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही कुछ सटीक तथ्य सामने आएंगे। प्रथम दृष्टया जो तथ्य सामने आए हैं, उसकी जांच ब्लाक स्तर की कमेटी कर रही है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद जिला स्तर की कमेटी क्रास चेक करेगी। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

108 नंबर के जिला प्रभारी अंकित राय ने बताया कि सेवा से निकाले गए कर्मी बेवजह का आरोप लगाकर परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद सत्यता उजागर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed