{"_id":"628bdbd4a848ae00194842f7","slug":"furnichers-furm-dealer-in-black-listed-maharajganj-news-gkp437907115","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली सूची में डाली गई फर्नीचर की आपूर्ति करने वाली फर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली सूची में डाली गई फर्नीचर की आपूर्ति करने वाली फर्म
विज्ञापन
काली सूची में डाली गई फर्नीचर की आपूर्ति न करने वाली फर्म
महराजगंज। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत निर्मित नौ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में फर्नीचर की आपूर्ति न करना गोरखपुर की एक फर्म को भारी पड़ गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने फर्म को काली सूची में डालने की कार्रवाई की।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में वर्ष 2011-12 में स्वीकृत नौ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में फर्नीचर उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करते हुए आपूर्ति की जिम्मेदारी गोरखपुर की उग्रनाथ द्विवेदी नामक फर्म को दी गई। फर्नीचर न उपलब्ध कराने की दशा में विद्यार्थियों को कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा। विभाग की ओर से वर्ष 2016-17 से लेकर अब तक कई बार फर्म को पत्र भेजकर फर्नीचर की आपूर्ति करने के लिए कहा गया, मगर अब तक आपूर्ति नहीं की जा सकी। इस पर विभाग की ओर से मामले को जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया गया। उनकी ओर से फर्म को काली सूची में डालने व जमानत धनराशि जब्त करने के निर्देश के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि फर्नीचर की आपूर्ति न करने वाली फर्म को काली सूची में डाल दिया गया है और उसकी जमानत धनराशि भी जब्त की गई है।