फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Funds released for self defense training of girls

Maharajganj News: बालिकाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग के लिए धन जारी

Fri, 06 Sep 2024 03:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 06 Sep 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Funds released for self defense training of girls
महराजगंज। जनपद के 29 राजकीय इंटर काॅलेजों और माध्यमिक स्कूल में अध्यनरत बालिकाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने का रास्ता साफ हो गया है। इन स्कूलों में प्रशिक्षक की तैनाती शुरू करते हुए प्रशिक्षण प्रारंभ करने के लिए शासन ने प्रति स्कूल 15000 की दर से 435000 रुपये अवमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

निगरानी के लिए जनपद स्तर पर एक कमेटी के गठन के लिए भी निर्देशित किया गया है, जिसके अध्यक्ष जिलाधिकारी व सचिव जिला विद्यालय निरीक्षक होंगे। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा योजना के तहत सभी राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देकर उन्हें सशक्त बनाने के निर्देश हैं। इसके लिए जनपद के 29 राजकीय स्कूलों में प्रशिक्षकों की नियुक्ति होनी थी, लेकिन धन अवमुक्त न होने के कारण मामला ठंडे बस्ते में था और किसी भी स्कूल में यह कवायद प्रारंभ नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

निर्देश दिए गए थे कि इन स्कूलों के लिए प्रशिक्षक की तैनाती डीआईओएस कार्यालय से होनी थी और उन्हें तीन माह के लिए निर्धारित मानदेय भी तय किया जाना था, लेकिन धनाभाव के कारण प्रशिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकी थी। अब धन अवमुक्त होने के बाद इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू हो सकती है। धन अवमुक्त करने के साथ ही इसकी मानीटरिंग के लिए जिला स्तरीय कमेटी भी निर्धारित करने के निर्देश हैं। टीम में जिलाधिकारी, सीडीओ के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक शामिल रहेंगे जो प्रशिक्षण कार्य का औचक निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन की ओर से रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा योजना के तहत जनपद के 29 राजकीय इंटर काॅलेजों के लिए 435000 रुपये अवमुक्त किए जा चुके हैं। प्रशिक्षकों की नियुक्ति शीघ्र ही पूर्ण की जाएगी। निगरानी के लिए टीम की घोषणा भी दो दिन के भीतर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर दी जाएगी।
-प्रदीप कुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed