फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Frut-Vegatables price high

नियमों में सख्ती से नेपाल फल और सब्जी के बढ़े भाव

Mon, 18 Apr 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Frut-Vegatables price high
नियमों में सख्ती से नेपाल में फल और सब्जी मंहगी हुई
विज्ञापन

महराजगंज/सोनौली। नेपाल बैंकर्स एसोसिएशन (एनबीए) द्वारा आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर साख पत्र (एलसी) नहीं खोलने के फैसले से फल एवं सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। बैंकों द्वारा वाहनों और विलासिता की वस्तुओं के आयात के लिए एलसी नहीं देने के नेशनल बैंक के मौखिक निर्देश को लागू करने के बाद केले समेत कई फलों एवं सब्जियों के आयात को भी रोक दिया गया है, क्योंकि घटते विदेशी मुद्रा भंडार ने अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल दिया है। केला भले ही लग्जरी आइटम नहीं हैं, लेकिन आयात करते समय 100 प्रतिशत एलसी खोलने के नियम ने इसके आयात में बाधा डाली है।
नेपाल फ्रूट होलसेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक एक दर्जन केले का थोक भाव 150 रुपये से 165 रुपये तक पहुंच गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर ने कहा कि खुदरा मूल्य 200 रुपये प्रति दर्जन तक पहुंच गया है। केले के अलावा अन्य फलों का एलसी बंद नहीं है। कृषि और पशुधन विकास मंत्रालय के अनुसार, नेपाल में 16,699 हेक्टेयर में केले की खेती की जाती है।
विज्ञापन

--------------
अंगूर के भाव में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई
सीमा शुल्क विभाग के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष में 1.71 अरब रुपये के केले का आयात किया गया। चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में ही आयात 1.16 अरब रुपये का हो चुका है। एक महीने में केले की कीमत के साथ-साथ अन्य फलों के भी दाम बढ़े हैं। कालीमती फल एवं सब्जी मंडी विकास समिति के अनुसार इस अवधि में अंगूर के भाव में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अंगूर की कीमत 19 मार्च को 110 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 145 रुपये प्रति किलो हो गई है। समिति के अनुसार 150 रुपये किलो के संतरे की कीमत 155 रुपये प्रति किलो हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
नीबू का बढ़ा भाव
फलों की तरह नींबू की कीमत भी तेजी से बढ़ी है। खुदरा विक्रेताओं के अनुसार, नींबू के एक गुच्छा की कीमत 20 रुपये होती है। ऽदेश में पर्याप्त उत्पादन नहीं है। नींबू के व्यापारी हरि प्रसाद शर्मा ने कहा कि थोक में नीबू खरीदने में 160 रुपये से 180 रुपये प्रति किलो का खर्च आता है।
---------------
हरी सब्जियों के मूल्य बढ़ोतरी
किचन में रोजाना इस्तेमाल होने वाली हरी सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। फूलगोभी, मटर, बीन्स, प्याज और मिर्च की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई है। सूचना अधिकारी विनय श्रेष्ठ ने कहा, ऽकुछ सब्जियों की कीमतें कम हुई हैं और कुछ में बढ़ोतरी हुई है। नेपाल में 2,81,132 हेक्टेयर में सब्जियों की खेती होती है। मटर की कीमत 37 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 55 रुपये, बींस 95 रुपये और गाजर 22 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 35 रुपये हो गई है। हरी प्याज 20 रुपये किलो, ब्रोकली 35 रुपये किलो, अदरक 45 रुपये किलो, मिर्च 70 रुपये किलो, हरी लहसुन 70 रुपये किलो हो गई है।

---------------
आपूर्ति और मांग के बीच असंतुलन के कारण बाजार भाव में तेजी आई है। नेपाली उत्पादों की कमी के कारण केले और नींबू की कीमतें बढ़ी हैं। मांग के मुताबिक आपूर्ति नहीं होने से सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं।
धनेश्वर पौडेल, सूचना अधिकारी, वाणिज्य विभाग नेपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed