फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fruit trader cheated of Rs 12 lakh, case against five

Maharajganj News: फल व्यापारी से 12 लाख की ठगी, पांच पर केस

Fri, 26 Apr 2024 05:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 26 Apr 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Fruit trader cheated of Rs 12 lakh, case against five
महराजगंज। घुघली कस्बे के ढोढ़ीला निवासी फल व्यापारी से बाराबंकी व बलरामपुर निवासी दो लोगों ने 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


दीवानी न्यायालय में दाखिल वाद में पीड़ित एकबाल अहमद निवासी ढोढीला, कस्बा घुघली ने बताया की वह मौसमी फलों का व्यापार करता है। 2021 में बाराबंकी जिले के एक व्यक्ति से उनका व्यापारिक संबंध बन गया। उसने पांच वर्ष के लिए एक बगीचा दिलवाया। 29 सितंबर 2021 को आरोपी को अपने आवास पर 12 लाख रुपये का चेक दिया। तय हुआ कि बगीचे के मालिक का जिस भी नाम से बैंक खाता होगा। वह चेक भरकर भुगतान करा लेगा, लेकिन आरोपी ने चेक बगीचा मालिक को न देकर अपने पास लिया। इसके बाद बगीचा मालिक रुपये की मांग करने लगा।
विज्ञापन

उसके बाद वह रकम को कई किस्तों में 12 लाख का भुगतान कर दिया। फिर बगीचे का काम चलने लगा। आरोपी ने चेक अपने पास रख लिया। उसने बलरामपुर जिले के एक शख्स के साथ मिलकर चेक में कूटरचित तरीके से छेड़छाड़ कर दी। उसके बाद चेक को व्यावसायिक दुकान लिल्लाही बीज भंडार के नाम से भरकर रकम की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त प्रकरण में दोनों आरोपियों से मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया तो आक्रोशित हो उठे। 15 नंबर 2023 को घर पर आकर दुर्व्यहार करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।

घुघली थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में न्यायालय के आदेश पर शहादतगंज, थाना मसौली, जनपद बाराबंकी निवासी रफीक अहमद व रफी नगर, कस्बा उतरौला, थाना उतरौला, जनपद बलरामपुर निवासी साबिर अली के अलावा तीन अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

------------------------
पुलिस से न्याय न मिलने पर न्यायालय का खटखटाया दरवाजा

पीड़ित ने वाद में यह भी कहा है की जालसाजों की धमकी से वह काफी डरा और सहमा था। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उसने घुघली थाने में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद फिर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। वहां भी उन्हें निराशा हाथ लगा। इसके बाद न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed