{"_id":"62a8d8f9470d99085d5c7d54","slug":"froud-6-maharajganj-news-gkp440328720","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह की महिलाओं से एक लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह की महिलाओं से एक लाख की ठगी
विज्ञापन
समूह की महिलाओं से एक लाख की ठगी
परतावल। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसहिया बुजुर्ग टोला उर्दहनी में गठित एक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से ठगी का मामला प्रकाश में आया है। महिला सदस्यों को झांसा देकर सचिव व कोषाध्यक्ष ने मिलकर उन्हें एक लाख का चूना लगा दिया है। दो बार में बैंक से 75 हजार तथा 25 हजार रुपये निकालकर हजम कर लिए गए। जानकारी होने पर समूह की सदस्यों ने खंड विकास अधिकारी को संयुक्त प्रार्थना पत्र दिया।
बसहिया बुजुर्ग टोला उर्दहनी में संचालित गौतम बुद्ध स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को उनके पदाधिकारियों ने ही ठग लिया है। मंगलवार को इसका खुलासा तब हुआ जब महिलाएं प्रार्थना पत्र लेकर बीडीओ कार्यालय पहुंचीं। महिला सदस्यों के अनुसार सचिव व कोषाध्यक्ष ने मिलकर एक लाख रुपये निकाल लिए हैं। मांगने पर न तो पासबुक दे रहे हैं और न ही कार्रवाई रजिस्टर। समूह की अनीता, सुनीता, शारदा, राधिका, विंध्यवासिनी, जुगुरा देवी, खुशबुन निशा आदि महिलाओं ने खंड विकास अधिकारी से कार्रवाई की मांग की। खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। सत्यता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद