फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   From worship material to fruit food, everything is expensive during Navratri.

Maharajganj News: महंगाई पर आस्था भारी, खूब हो रही खरीदारी

Mon, 12 Oct 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
From worship material to fruit food, everything is expensive during Navratri.
महराजगंज। शारदीय नवरात्र का पर्व शुरू होते ही जिले के बाजार व देवी मंदिरों के इर्द-गिर्द संचालित पूजन सामग्री पर महंगाई का असर दिखने लगा है। दुकानदारों के मुताबिक, महंगाई पर आस्था भारी है और पूजन सामग्री के साथ फल व फलाहार खूब बिक रहे हैं।
विज्ञापन

लेहड़ा देवी मंदिर के निकट पूजन सामग्री बिक्री करने वाले लालसा यादव ने बताया कि पिछले वर्ष से इस बार नवरात्र में पूजन सामग्री व माता को चढ़ने वाली सामग्री का दर बढ़ा हैं। कच्चा नारियल 30 से बढ़कर 40 रुपये में बिक रहा। सिंदूर, रोली, धूपबत्ती, कपूर मिलाकर 20 रुपये लिए जा रहे हैं। माता को चढ़ाई जाने वाली चुनरी 50 रुपये की जगह 70 से 80 रुपये में बिक रही है। दुकानदारों का कहना है कि त्योहार की मांग के कारण थोक में दर बढ़ा है। इसलिए फुटकर में दाम बढ़ाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


फलाहार भी महंगा
मुख्यालय के कारोबारी धीरेंद्र निगम ने बताया कि व्रत में सबसे ज्यादा खपत फलों की है। इसके बाद ड्राई फ्रूट व सिंघाड़ा आटा की बिक्री है। व्रतधारी तिन्नी चावल (व्रत में खाने वाला) बिक रहा है। सिंघाड़े का आटा 200 से बढ़कर 260 रुपये किलो हो गया है। सब्जी मंडी में भी आलू, टमाटर और लौकी के दाम चढ़े हैं। शास्त्रीनगर में किराना शाॅपिंग माल चलाने वाले अमन अग्रवाल ने बताया कि खुले सिंघाड़ा व कुट्टू आटे की जगह लोग पैकेट वाला उत्पाद अधिक खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed