फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   From the city to the village, 'Let the Kumbh move' will remain

शहर से गांव तक ‘चलो कुंभ चलें’ की रहेगी गूंज

Wed, 05 Dec 2018 12:34 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Wed, 05 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
From the city to the village, 'Let the Kumbh move' will remain
शहर से गांव तक ‘चलो कुंभ चलें’ की रहेगी गूंज - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। दिव्य कुंभ की ब्रांडिंग के लिए एईडी वैन जिले में आ चुकी है। शहर से लेकर गांव तक कुंभ के बारे में बताया जाने लगा है। इस वैन के माध्यम से एक माह तक लोगों को कुंभ के महत्व की जानकारी देकर जागरूक किए जाने का सिलसिला चलता रहेगा। 
विज्ञापन


कुंभ के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में तीन दिसंबर को एलईडी वैन पहुंच गई। विकास भवन, कलेक्ट्रेट, तहसील परिसर, जिला अस्पताल समेत अन्य स्थानों पर एलईडी वैन के माध्यम से लोगों को सोमवार को कुंभ के महत्व के बारे में बताकर जागरूक किया गया। साथ ही संगम स्नान के लिए प्रयागराज कुंभ पहुंचने का आह्वान किया गया। दिव्य कुंभ को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश सरकार गांव-गांव प्रचार प्रसार में जुटी है। एलईडी वाहन से भ्रमण कर कुंभ की महत्ता, इसके पौराणिक महत्व के साथ ही सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी जा रही है। मंगलवार को वैन शहर के सक्सेना चौक, बैकुंठपुर, मऊपाकड़ चौराहा और ब्लॉक गेट के पास पहुंचा। प्रयागराज में 15 जनवरी से 4 मार्च तक होने वाले कुंभ की भव्यता के लिए सरकार ने पूरी ताकत लगा दी है। देश व विदेश में ‘यूपी नहीं देखा तो इंडिया नहीं देखा’ के नारों के साथ जहां कुंभ की ब्रांडिंग  की जा रही है, वहीं प्रदेश के जिलों में अब सरकार ‘चलो कुंभ चले’ के नारे के साथ एलईडी वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है। एलईडी वैन के साथ आए आमिर ने बताया कि एक माह तक जिले में प्रचार प्रसार किया जाएगा। गांवों एवं बाजारों में कुंभ के इतिहास, महत्व, प्रमुख स्नान पर्व के बारे में जानकारी दी जा रही है। वीडियो फिल्म के माध्यम से अखाड़ों के शाही स्नान, प्रयागराज के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के बारे में भी बताया जा रहा है। कुंभ के दौरान सरकारी की तरफ से उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। कुंभ परिसर में बसाए जा रहे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस टेंट सिटी और सहायता शिविरों से लोगों को परिचित कराया जा रहा है। जिला सूचना कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक अब्दुल बहाव अंसारी ने बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ की ओर जिले में भेजी गई एलईडी वैन से कुंभ के बारे में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। तहसीलों, ब्लॉकों एवं गांव स्तर पर वैन पहुंचकर लोगों को जागरूक करने में जुटी है। एडीएम इंद्र भूषण वर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से जागरूकता का संदेश देने के लिए एलईडी वैन आई है। कुंभ के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed