Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   From Rama and Lakshmana's exile to the forest to Ahalya's release from the curse, the events captivated the mind.

Maharajganj News: ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

Sun, 15 Nov 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
From Rama and Lakshmana's exile to the forest to Ahalya's release from the curse, the events captivated the mind.
अड्डा बाजार। रामजानकी मंदिर व अमृत सरोवर परिसर में आयोजित सात दिवसीय रामलीला में शुक्रवार की रात रामायण के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने ऋषि विश्वामित्र के अयोध्या पहुंचने से लेकर अहिल्या उद्धार तक की कथा का जीवंत चित्रण कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया गया कि असुर ऋषि विश्वामित्र के यज्ञ में बाधा डाल रहे थे। यज्ञ की रक्षा के लिए वह अयोध्या पहुंचे और राजा दशरथ से राम व लक्ष्मण को साथ भेजने का आग्रह किया। दशरथ ने दोनों की कम उम्र का हवाला देकर पहले असमर्थता जताई, लेकिन गुरु वशिष्ठ के समझाने पर उन्हें भेजने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन

वन में राम का सामना ताड़का राक्षसी से हुआ। युद्ध के दौरान उन्होंने ताड़का का वध कर दिया। इसके बाद विश्वामित्र के आश्रम में यज्ञ शुरू हुआ। मारीच और सुबाहु ने अपनी सेना के साथ यज्ञ विध्वंस करने का प्रयास किया। राम ने बाण चलाकर सुबाहु का वध कर दिया, जबकि मारीच घायल होकर दूर जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिला से मुक्त हुईं अहिल्या
इसके बाद मिथिला के राजा जनक का निमंत्रण मिलने पर विश्वामित्र राम और लक्ष्मण के साथ मिथिला रवाना हुए। रास्ते में गौतम ऋषि के आश्रम में शिला बनी अहिल्या को देखकर विश्वामित्र ने पूरी कथा सुनाई। उनके निर्देश पर राम ने शिला को चरण स्पर्श किया, जिससे अहिल्या श्राप मुक्त हो गईं। इस दृश्य पर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।

इससे पहले, मुख्य अतिथि नंदकिशोर यादव उर्फ परदेसी ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया। इस दौरान सुग्रीव यादव, रामअचल यादव और राजेंद्र मद्धेशिया सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed