फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   From 271 shops 1.5 quintals polythene seized

271 दुकानों से डेढ़ क्विंटल पॉलिथीन जब्त

Tue, 17 Jul 2018 12:27 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 17 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
From 271 shops 1.5 quintals polythene seized
271 दुकानों से डेढ़ क्विंटल पॉलिथीन जब्त - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। शासन ने सूबे में 15 जुलाई से पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराने के लिए जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने सोमवार को जिले के चारों तहसीलों में अभियान चलाकर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच कराई। जांच के दौरान करीब डेढ़ क्विंटल पॉलिथीन जब्त किया गया। 
विज्ञापन


 जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सदर में 110, फरेंदा में 70, नौतनवां में 80 तथा निचलौल में 11 दुकानों की जांच कराई गई। डीएम ने प्रतिष्ठानों की जांच के लिए संबंधित उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, थानेदारों तथा अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया था। सभी अधिकारियों ने अपने - अपने क्षेत्र में दुकानों की जांच की। जिन दुकानों में प्लास्टिक की थैली मिली, अधिकारियों ने उसे जब्त कर लिया।सोनौली प्रतिनिधि के मुताबिक नौतनवां तहसील प्रशासन ने विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच कराई। नौतनवां तहसीलदार नरेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान चलाकर 50 किग्रा प्लास्टिक जब्त किया गया। साथ ही दुकानदारों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने की चेतावनी दी गई। निचलौल प्रतिनिधि ने बताया कि एसडीएम निचलौल देवेश कुमार व तहसीलदार राहुल देव भट्ट के नेतृत्व में पुलिस व नगर पंचायत की टीम ने संयुक्त रूप से थाना रोड पर स्थित दुकानों की जांच की। जांच के दौरान 32 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया। जांच के दौरान ईओ डॉक्टर लव कुमार, थानाध्यक्ष गौतम सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed