फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   frendship bus go to nepal with protection

मैत्री बस सुरक्षा के साथ नेपाल रवाना

Sun, 08 May 2016 12:23 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Sun, 08 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
frendship bus go to nepal with protection
बस - फोटो : अमर उजाला
 सोनौली बॉर्डर पर उस समय अफरातफरी मच गई। जब दिल्ली-काठमांडू मैत्री बस के चालक ने नेपाली सीमा के बेलहिया से मैत्री बस को वापस लाकर नो मेंस लेंड में खड़ी कर दी और अपनी तथा बस की सुरक्षा का हवाला देकर नेपाल जाने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


 घटना की सूचना पर पहुंचे दोनों देशों के अधिकारियों के आश्वासन पर नेपाल पुलिस की कड़ी सुरक्षा  में चालक सवारियों को  लेकर काठमांडू रवाना हुआ। शनिवार की सुबह सात बजे दिल्ली- काठमांडू जाने वाली मैत्री बस नबर डीएल 1पी  डी-1733 नेपाल जाने वाली सवारियों को लेकर दिल्ली से सोनौली पहुंची।
विज्ञापन


कागजी कार्रवाई के बाद बस नेपाल बेलहिया कस्टम पास से होकर जैसे ही बेलहिया बस स्टेशन पहुंची। वहां दो सवारियों को बैठने को लेकर मैत्री बस चालक और ड्रॉइवर से हड़ताल पर चल रहे बस व्यवसाई संघ नेपाल के कार्यकर्ताओं से कहासुनी  हो गई। कार्यकर्ताओं ने मार-पीट तोड़फोड़ की धमकी के बाद मैत्री चालक  सहम गया । 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बस को यात्रियों समेत वापस भारत की तरफ मोड़ सीमा के बीच एसएसबी कैंप के सामने खड़ी कर दूतावास को घटना की जानकारी दी। मैत्री बस वापसी की घटना पर सरहद पर अफरातफरी मच गई और मौके पर दोनों देशों के अधिकारियों ने पहुंच कर चालक को समझाया। 

नेपाल बेलहिया पुलिस इंस्पेक्टर अभय विक्रम साह ने बताया की आज से नेपाल बस व्यवसायी संघ की हड़ताल शुुरू है।

सवारी बैठने को लेकर कुछ लोगों से चालक की  कहासुनी हुई और बस चालक नेपाल से बस वापस लेकर आ गया। एक घंटे के बाद बस को कड़ी सुरक्षा में काठमांडू रवाना किया गया। इस दौरान यात्री दहशत में आ गए। वहीं उनके परिवार वालों ने फोन कर उनसे कुशल क्षेम की जानकारी पूछी। सेवा बहाल होने के बाद सभी ने राहत की  सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed