{"_id":"6839fdc6157d9ac60c044437","slug":"free-vaccination-for-newborns-in-private-hospitals-too-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-150471-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निजी अस्पतालों में भी नवजात शिशुओं को मुफ्त टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निजी अस्पतालों में भी नवजात शिशुओं को मुफ्त टीकाकरण
Sat, 31 May 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 31 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। अब निजी अस्पतालों में भी नवजात शिशुओं का मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रयास शुरू कर दिया है। इसमें हर बच्चे को दिए गए टीकों की जानकारी यूविन पोर्टल पर दर्ज की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में टीकाकरण की प्रगति को बेहतर बनाने के लिए माइक्रोप्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए योजना बनाई जा रही है। इसी क्रम में इस माइक्रो प्लान के तहत टीकाकरण अभियान को प्राइवेट अस्पतालों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि एक भी बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रह जाए।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्राइवेट नर्सिंग होम और अस्पतालों के संचालकों के साथ समन्वय स्थापित करने की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ की जाएगी। टीकाकरण से संबंधित सभी जानकारियां यूविन पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी, जिससे डेटा ट्रैकिंग, निगरानी और विश्लेषण आसान हो सकेगा। इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि किसी बच्चे को कोई भी आवश्यक टीका न छूटे।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि जिले में टीकाकरण केवल सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से होता रहा है, लेकिन कई बार प्राइवेट अस्पतालों में जन्म लेने वाले नवजात शिशु टीकाकरण से वंचित रह जाते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए जल्द एक विशेष तैयारी की जा रही है।