फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fraudsters posing as bank employees duped a man of Rs 5.71 lakh

Maharajganj News: बैंक कर्मी बता कर जालसाजों ने ठगे 5.71 लाख

Wed, 10 Dec 2025 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters posing as bank employees duped a man of Rs 5.71 lakh
महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर टोला पुरैनिहा निवासी अजय कुमार मौर्या के साथ साइबर ठगों ने बड़ी धोखाधड़ी की है। मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ठगों ने 23 नवंबर 2025 को अजय के मोबाइल नंबर पर फोन कर खुद को बैंक कर्मचारी बताया और कहा कि उनका योनो ऐप खराब हो गया है, उसे तुरंत ठीक कराना जरूरी है। इसके बाद ठगों ने रिमोट एक्सेस लेकर अजय कुमार मौर्या के दो अलग-अलग स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खातों से कुल 5 लाख 71 हजार 200 रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

पैसा कटने का पता चलते ही पीड़ित ने तुरंत बैंक की साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर खाते को फ्रीज कराया। ऑनलाइन शिकायत दर्ज की। इसके बाद अजय कुमार मौर्या ने 3 दिसंबर 2025 को साइबर क्राइम थाना महराजगंज में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी सजनू यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने ठगों के मोबाइल नंबर को ट्रेस करने के साथ-साथ लेन-देन हुए खातों को फ्रीज कराने एवं राशि वापस दिलाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है योनो एप: एप भारतीय स्टेट बैंक का एक एकीकृत डिजिटल बैंकिंग और लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म है, जिसका पूरा नाम यू ओनली नीड वन है, जो एक ही ऐप में बैंकिंग, शॉपिंग, बिल पेमेंट, टिकट बुकिंग और निवेश जैसी कई वित्तीय और गैर-वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है, जिससे ग्राहक घर बैठे अपने सभी काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed