फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fraudster is luring police and victims by promising to return the vehicle

Maharajganj News: वाहन लौटाने का वायदा कर पुलिस और पीड़ितों को घूमा रहा जालसाज

Thu, 28 Aug 2025 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Fraudster is luring police and victims by promising to return the vehicle
नौतनवा। रेलवे में किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर हुए फर्जीवाड़ा के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। अभी तक 25 अगस्त को वाहनों को लौटाने का वादा करने वाला व्यक्ति अब अपनी बातों से मुकर गया है।
विज्ञापन

25 अगस्त को पूर्व निर्धारित बैठक के लिए सभी वाहन स्वामी बृजमनगंज थाने पर पहुंचे लेकिन दूसरा पक्ष उपस्थित नहीं हुआ। देर शाम तक वह पुलिस और पीड़ितों को चकमा देता रहा और उसके बाद फोन उठाना ही बंद कर दिया। थाने से निराश लौटने के बाद वाहन स्वामियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, एक जालसाज ने रेलवे में किराए पर वाहन लगवाने के लिए नौतनवा और सोनौली क्षेत्र के रहने वाले तमाम वाहन स्वामियों को कहकर बरगलाया था कि बृजमनगंज थाना क्षेत्र निवासी उसके मामा के पास इसका टेंडर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वाहन स्वामी पप्पू प्रसाद, सगीर अहमद, तैयब अली, जैद बेग, सद्दाम हुसैन ने रेलवे में किराए पर वाहन लगने और बदले में एक हजार रुपये प्रतिदिन मिलने के झांसे में आकर अपने-अपने वाहन दे दिए थे। कुछ दिनों बाद वाहन का किराया मिलना बंद हो गया। बाद में पता चला कि उनके वाहन रेलवे की बजाए कहीं और चल रहे हैं। जानकारी होने के बाद वाहन स्वामी अपनी गाड़ी वापस मांगने लगे।
आरोप है कि अब वह व्यक्ति न तो वाहन का वर्तमान पता बता रहा है और न ही गाड़ियां ही वापस कर रहा है। 25 अगस्त को सुलह-समझौता के लिए बृजमनगंज थाने में दोनों पक्षों काे बुलाया गया था।

इस बीच एक गाड़ी सोनौली और एक गाड़ी सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र से बरामद भी हुई थी। तय तारीख 25 अगस्त को वह व्यक्ति थाने पर नहीं आया। फोन करने पर उसने पुलिस से कहा कि वह दो गाड़ियां तत्काल और दो गाड़ियां 26 अगस्त को देगा।
देर शाम तक लोग उसका इंतजार करते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इतना ही नहीं कुछ देर बाद उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed