फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fraud of two lakhs in the name of sending abroad

Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर दो लाख की ठगी

Mon, 28 Oct 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 28 Oct 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Fraud of two lakhs in the name of sending abroad
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के एक युवक से श्यामदेउरवा क्षेत्र के एक एजेंट ने विदेश भेजने के नाम पर दो लाख बीस हजार की ठगी कर ली। आरोप है कि पैसा मांगने पर एजेंट जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खास निवासी असजद अली ने बताया कि वह सिसवा मुंशी चौराहे पर मुर्गी बेचकर अपना तथा अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता है। इस दौरान उसकी मुलाकात श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सियरहीभार निवासी शमीम से हुई। शमीम ने कहा कि मैं विदेश भेजने का काम करता हूं। आपको भी विदेश भेज दूंगा। उसकी बात पर भरोसा करके असजद ने जनवरी 2024 में शमीम को एक लाख रुपये दे दिए। इसके बाद फरवरी माह में एक लाख 20 हजार रुपए दिया। 31 मार्च को एजेंट अपने साथ लखनऊ ले गया और लखनऊ से मस्कट और मस्कट से कुवैत भेज दिया। वहां पर जाने के बाद पता चला कि मेरा वीजा एक दिन बाद समाप्त हो जाएगा। जानकारी होने पर एजेंट को फोन करके फर्जी वीजा देने के बारे में पूछा तो एजेंट ने धमकी देनी शुरू कर दी। इसके बाद मेरी पत्नी आफरीन ने श्यामदेउरवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाने में एजेंट ने कहा कि उसी खर्चे में दूसरे देश में काम करने के लिए भेज देगा। खुद के खर्चे से किसी तरह मैं वापस आया और अगले ही दिन एजेंट के घर गया। वहां पहुंचते ही एजेंट शमीम व उसके परिजनों ने भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दी। साथ ही जाने से मारने की धमकी भी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed