फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fraud of Rs 96 thousand in the name of investment in Bitcoin

Maharajganj News: बिटक्वाइन में निवेश के नाम पर 96 हजार की ठगी

Wed, 20 Dec 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 20 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 96 thousand in the name of investment in Bitcoin
महराजगंज। बिटक्वाइन में निवेश करने पर मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर जालसाज ने व्यक्ति से 96 हजार रुपये ठग लिए। न तो निवेश किए गए रुपये वापस मिले और न ही मुनाफा । इस पर रकम वापस मांगी तो जालसाजों ने धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर सदर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस साइबर क्राइम सेल की मदद से कर रही है।
विज्ञापन

बेलवा टीकर गांव में रहने वाले अंकुर गुप्ता ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। इसमें कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म टेलीग्राम के जरिए बिटक्वाइन में रुपये निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। झांसे में आए अंकुर ने पहले 28 हजार रुपये जालसाज के खाते में जमा करा दिये। इसके बाद दोबारा 68 हजार रुपये उसी खाते में जमा करने को कहा गया। अंकुर के मुताबिक उनसे ठगी तीन मई 2023 को हुई थी। अंकुर ने इसकी शिकायत अगले दिन चार मई को साइबर सेल में किया था। इसके जरूरी साक्ष्य भी उपलब्ध कराए थे। जांच के दौरान जिस खाते में रकम गई थी। उसे साइबर सेल के प्रयास से फ्रीज कर दिया गया। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद गुप्ता के मुताबिक अंकुर की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed