{"_id":"68151d1c592d30965002241a","slug":"fraud-of-rs-510-lakh-from-account-holders-case-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-148269-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खाताधारकों से 5.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खाताधारकों से 5.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी, केस
Sat, 03 May 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 03 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
सेल्स मैनेजर के तहरीर पर पुलिस ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर केस दर्ज कर जांच में जुटी
निचलौल। थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव स्थित एक बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर खाताधारकों के खाते से 5.10 लाख रुपये का धोखाधड़ी कर गबन कर लिया। इस मामले में पुलिस शुक्रवार रात को सेल्स मैनेजर के तहरीर पर आरोपी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी केंद्र संचालक खाताधारकों की रकम गबन करने के बाद करीब एक वर्ष से केंद्र बंद कर लापता हो गया था।
पुलिस को दिए तहरीर में कैशग्रो डिजिटल प्लेटफॉर्म प्राइवेट लिमिटेड के सेल्स मैनेजर अखिलेश कुमार मिश्र निवासी 15वीं मंजिल इरोस कॉर्पोरेट टाॅवर नेहरू प्लेस नई दिल्ली ने बताया है कि वह भारतीय स्टेट बैंक के लिए राष्ट्रीय व्यवसाय प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते है। कंपनी की ओर से निचलौल थाना क्षेत्र के सिरौली निवासी विनय जायसवाल को पांच मार्च 2023 को ग्राहक सेवा केंद्र संचालक नियुक्त किया गया था, जिन्हें नियुक्त के दौरान ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के छोटे बचत खाते खोलना, खोले गए खाते में लेने देन संचालित करने के साथ ही बैंक की ओर से अन्य गतिविधियों को संचालन करने अलावा दायित्वों के प्रति कार्यों को बेहतर तरीके से करने के लिए बताया गया था। उसके बाद विनय जायसवाल के ग्राहक सेवा केंद्र को भारतीय स्टेट बैंक की घोड़हवा शाखा से लिंक किया गया। फिर शख्स को बैठवलिया गांव में केंद्र संचालन करने के लिए सीएसपी कोड दे दिया गया। आरोप है कि केंद्र संचालक विनय जायसवाल ने ग्राहकों के खाते से रकम निकाल उन्हें नहीं दी। इतना ही नहीं जमा करने वाले ग्राहकों के खाते में भी रकम नहीं जमा की गई। वहीं भारतीय स्टेट बैंक के शाखा घोड़हवा एवं क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से उन्हें सूचना मिली कि केंद्र संचालक ने केंद्र के खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी कर 5.10 लाख रुपये का गबन कर लिया है। इतनी रकम तो केवल शिकायत के आधार पर जांच में मिली है। हालांकि, आगे जांच पड़ताल में गबन की रकम और बढ़ सकती है। फिलहाल शिकायत के आधार पर कंपनी की ओर से शख्स के कोड को निष्क्रिय कर दिया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में सेल्स मैनेजर की तहरीर पर आरोपी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक विनय जायसवाल निवासी सिरौली के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।