फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fraud of Rs 1.30 lakh in the name of sending abroad

Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर 1.30 लाख की धोखाधड़ी

Wed, 04 Jun 2025 09:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 04 Jun 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.30 lakh in the name of sending abroad
निचलौल। थाना क्षेत्र के परागपुर निवासी अजय भारती को कुछ लोग विदेश भेजने के नाम पर 1.30 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि रकम मांगने पर पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने बुधवार को पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर आरोपी किशुन नरायन उर्फ गब्बर, सावित्री देवी और नीरज निवासी परागपुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

परागपुर निवासी सोनी देवी ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले पति अजय भारती को विदेश भेजने के लिए किशुन नरायन उर्फ गब्बर, सावित्री देवी और नीरज को 1.30 लाख रुपये दिया था, जबकि उक्त लोगों की ओर से पति अजय भारती को विदेश नहीं भेजा गया। इस मामले में उन्होंने 26 अप्रैल 2025 को थाने में एक शिकायती पत्र दी थी।
विज्ञापन

इस दौरान 1 मई 2025 को 50 हजार रुपये लौटाने के शर्त पर सुलह समझौता हुआ था, लेकिन उन लोगों की ओर से वादा के मुताबिक रकम नहीं लौटाया गया। ऐसे में एक बार फिर 30 मई को रकम देने की वादा किया गया। उस दौरान भी रकम नहीं लौटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर वह 2 जून को वह उन लोगों के घर पहुंच रकम वापस करने की गुहार लगाने लगी। इस दौरान वह लोग आक्रोशित होकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed