{"_id":"670d20b9f8237171db0abdaa","slug":"fraud-of-one-lakh-rupees-in-the-name-of-getting-land-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-133535-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जमीन दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जमीन दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी
Mon, 14 Oct 2024 07:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 14 Oct 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सिंदुरिया क्षेत्र के रतनपुर बरियारपुर निवासी एक व्यक्ति से जमीन दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बाप-बेटे समेत तीन लोगों के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
रतनपुर, बरियारपुर थाना सिंदुरिया निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पांच अगस्त 2023 को महराजगंज शहर में जमीन लेने के लिए पिपरदेउरा निवासी नंदलाल गुप्ता को एक लाख रुपये नकद और 20 हजार रुपये उसके खाते में भेज दिया। लंबे समय बाद भी प्रापर्टी डीलर ने जमीन का बैनामा नहीं कराया।
जमीन लिखवाने की बात पर वह आनाकानी करता था। 31 सितंबर 2023 को गोरखपुर रोड स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास चाय की दुकान पर नंदलाल बांसपार के कन्हई और मथुरा के साथ मिल गए। हमने अपना पैसा वापस मांगा तो जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारने पीटने लगे। पैसा वापस करने से मना कर दिया। दुकान पर मौजूद लोगों ने मुझे बचाया।
विज्ञापन
पीड़ित ने घटना की जानकारी सदर कोतवाली में दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। सोमवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नंदलाल गुप्ता, उसके बेटे कन्हई और मथुरा पता अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। सदर कोतवाल मनोज कुमार राय के अनुसार, मामले में तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।