फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fraud of 1.67 lakh under the pretext of sending abroad; FIR registered.

Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर 1.67 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 12 Jul 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 1.67 lakh under the pretext of sending abroad; FIR registered.
महराजगंज। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.67 लाख रुपये की ठगी करने और पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी नुरैशा बानो ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके पति मकसूद आलम रोजगार के लिए विदेश जाना चाहते थे। इस दौरान उनकी मुलाकात अगस्त में गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र स्थित अजय नगर कॉलोनी निवासी जन्टू उर्फ युसूफ से हुई। उसने स्वयं को विदेश भेजने का कार्य करने वाला बताया और इसके लिए 1.67 लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

आरोप है कि सितंबर 2023 के अंतिम सप्ताह में 40 हजार रुपये नकद और से नवंबर में विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से कुल 1.27 लाख रुपय दिए। इसके बाद आरोपी ने न तो विदेश भिजवाया न ही रुपये लौटाए। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed