{"_id":"690526172615b26435080a8a","slug":"fraud-in-the-name-of-sending-abroad-rs-136-lakh-snatched-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-162976-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, 1.36 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, 1.36 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आया है। यहां के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी किशन वर्मा ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने उन्हें किर्गिस्तान भेजने का झांसा देकर एक लाख 36 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अब केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
किशन वर्मा ग्राम रुधौली भावचक के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनके भाई अंकित वर्मा को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए उन्होंने आरोपी राकेश भारती निवासी ग्राम बरवां राजा को पैसे दिए थे। किशन के अनुसार हमने पूरी रकम सौंप दी, लेकिन राकेश ने कोई व्यवस्था नहीं की और धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित ने इस संबंध में दो बार थाने में शिकायती पत्र दिया। पहली कार्रवाई के बाद आरोपी ने सात मई 2025 को मात्र 20 हजार रुपये लौटाए, लेकिन बाकी राशि का कोई अता-पता नहीं।
किशन ने कई बार प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन सुनवाई न होने पर उन्होंने 27 अक्तूबर 2025 को फिर से आवेदन किया। प्रार्थनापत्र में उन्होंने शेष रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।