{"_id":"5f3ac9608ebc3e3ccd347621","slug":"fransisi-maharajganj-news-gkp36206924","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांसीसी युवती की तबीयत में सुधार, जल्द आएगा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रांसीसी युवती की तबीयत में सुधार, जल्द आएगा परिवार
विज्ञापन
महराजगंजः कोल्हुआ उर्फ सिंहोरवा स्थित शिव मंदिर परिसर में 22 मार्च से रह रहे फ्रांसीसी परिवार की ?
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद गोरखपुर के एक होटल में ठहरा परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ उर्फ सिंहोरवा स्थित शिव मंदिर परिसर में 22 मार्च से रह रहे फ्रांसीसी परिवार की बिटिया पैलेरस ओफैली मार्गेट की तबीयत 14 अगस्त को बिगड़ गई थी। 15 अगस्त को परिवार को लोग उसे गोरखपुर ले गए। एक निजी अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श के बाद परिवार गोरखपुर के एक होटल में रुका है। यह जानकारी डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने दी।
डीएम ने बताया कि पैलेरस ओफैली मार्गेट को हल्का बुखार था। अब सुधार है। परिवार के जल्द कोल्हुआ आने की उम्मीद है। दरअसल, कोरोना संक्रमण के कारण भारत नेपाल सीमा सील है। इस कारण फ्रांस निवासी पैलेस पैट्रिक जोसेफ, उनकी पत्नी बर्जिनी, बड़ी बेटी पैलेरस ओफैली मार्गेट, छोटी बेटी लोला जेनिफर और बेटा पैलेरस टाम कोल्हुआ के शिव मंदिर में ठहरे हुए हैं। वीजा की अवधि समाप्त होने पर वे लोग 27 जुलाई को दिल्ली गए थे और सात अगस्त को आगरा होते हुए कोल्हुआ पहुंचे। सीओ फरेंदा अशोक मिश्रा ने बताया कि फ्रांसीसी परिवार के परिवार के मुखिया ने मंगलवार को (आज) मंदिर में पहुंचने की बात कही है।