फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four youths caught carrying intoxicating drugs to Nepal

Maharajganj News: नशे में प्रयोग होने वाली दवा नेपाल ले जाते चार युवक दबोचे

Mon, 27 Nov 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 27 Nov 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Four youths caught carrying intoxicating drugs to Nepal
महराजगंज। नशे में प्रयोग होने वाली दवाओं के साथ चार कैरियरों को पुलिस ने रविवार को संपतिहा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। उनके पास से आठ बोरी में नशे में प्रयोग होने वाली दवाएं बरामद हुईं हैं। चारों लंबे समय से इसमें लिप्त थे। पकड़े गए आरोपियों में दो सिद्धार्थनगर व दो महराजगंज के हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, संपतिहा चौराहे से एकसड़वा की तरफ 100 मीटर आगे सड़क के पास बृजेश कुमार चौबे निवासी सिकरी बाजार थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर, राहुल उर्फ बुद्धसागर यादव निवासी तिघरा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर, जावेद लारी निवासी आंबेडकर नगर थाना नौतनवा, अनिल धरिकार निवासी सुभाषनगर थाना नौतनवा को गिरफ्तार किया गया। रिमांड के लिए न्यायालय भेजा गया। इनके पास से आठ बोरी में नशे के लिए प्रयोग में आने वाली दवाइंया कोडीन सीरफ 1492 पीस, ट्रामाडोल कैप्सूल 720 पीस, नाइट्राजापाम 300 टेबलेट, ट्रामाडोल टेबलेट 10440 पीस, ट्रामाडोल इंजेक्शन 67 पीस, क्लोनाजापाम 300 टेबलेट, नारमाक्सिन 300 टेबलेट, चार मोबाइल, 1620 रुपये नकद बरामद किया गया। क्षेत्राधिकारी नौतनवां आभा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में उनसे मिली जानकारी के अनुसार जांच प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन




------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध धंधे से जुड़े लोग नेपाल के गांवों में रखे हैं एजेंट



नशीली दवा के अवैध धंधे से जुड़े लोग नेपाल के तमाम गांवों में एजेंट रखें हैं, उन्हीं के जरिए नेपाल में पोखरा तक नशीली दवाएं पहुंचा दी जाती हैं। सरहद पार कराने वाले कैरियर को 800 से 1000 रुपये दिए जाते हैं। यह कार्य ज्यादातर साइकिल से जाने वाले कर रहे हैं। दिन से एक दो बार ही एक व्यक्ति को तस्कर भेजते हैं। ऐसा करने से सुरक्षा कर्मियों की नजर में करियर नहीं चढ़ते हैं। ठूठीबारी, झुलनीपुर, बरगदवा, भगवानपुर, खनुआ, हरदीडाली समेत अन्य क्षेत्रों से होकर आसानी से इस काम को अंजाम दे रहे हैं। रेंगहिया, बहुआर समेत अन्य स्थानों पर खुले बगैर लाइसेंसी दवा की दुकानों पर नेपाली युवा स्वयं ही खरीदने आते हैं। -----------------------

केस नंबर एक



13 अगस्त 2023 को नशीली दवा बेचने के मामले में आरोपी गैंगस्टर बरगदवा निवासी दिनेश रौनियार की दो करोड़ 90 लाख मूल्य की संपत्ति कुर्क कर ली गई थी। देवघट्टी व बरगदवा गांव में स्थित 0.93 हेक्टेयर खेत में सीमांकन कर लाल झंडी लगाकर कुर्क कर दिया गया था। संचालक पर छह माह पहले दुकान से नशीली दवा बरामद होने पर एनडीपीएस के तहत कार्रवाई हुई थी।


----------------

केस नंबर दो

छह फरवरी 2021 में तत्कालीन एसडीएम नौतनवा प्रमोद कुमार ने सोनौली कोतवाली के सुकरौली गांव के एक मकान में छापा मारा था। नेपाल ले जाने के लिए प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुईं थी। टीम ने इरफान खान, आमिर खान दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद भी दोनों भाई ड्रग्स के कारोबार में संलिप्त रहे। छह अगस्त 2023 को दोनों भाइयों की करीब दो करोड़ की संपत्ति को कुर्की कर दिया गया था।



-----------------------



केस नंबर तीन



नेपाल बॉर्डर पर बसे गांव जमुई कला में 3 अगस्त 2021 को पकड़ी गई 686 करोड़ की नशीली दवाओं और उनकी इंटरनेशनल तस्करी के मामले में कार्रवाई हुई थी। मुख्य सरगना गोविंद गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह जमानत पर इन दिनों जेल से बाहर है। प्रतिबंधित नशीली दवाएं, इंजेक्शन, सीरप, टेबलेट अच्छे दामों पर बिकने वाली दवाओं और इंजेक्शन के रैपर को बदलकर नया और अधिक दाम का रैपर लगाकर अपने घर व गोदाम से बेचता था। गोविंद नशीली दवाओं व इंजेक्शन की सप्लाई आम पब्लिक और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed