{"_id":"669d9796f16d780b2d09b484","slug":"four-years-of-education-policy-completed-various-programs-organized-in-schools-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-127225-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शिक्षा नीति के चार वर्ष पूरे, स्कूलों में हुए विविध कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शिक्षा नीति के चार वर्ष पूरे, स्कूलों में हुए विविध कार्यक्रम
Mon, 22 Jul 2024 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शिक्षा की राष्ट्रीय नीति 2020 के चार वर्ष पूर्ण होने पर बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में 22 से 28 जुलाई तक शिक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। विद्यालयों में अलग-अलग दिनों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शिक्षा सप्ताह के तहत 22 जुलाई को टीएलएम दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें शिक्षक टीचिंग लर्निंग मेटेरियल के जरिए बच्चों को विभिन्न गतिविधियां करके दिखाएंगे। प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दूसरे दिन 23 जुलाई को एफएलएन दिवस का आयोजन होगा।
इसमें नवाचारी शिक्षण पद्धतियों पर संगोष्ठी होगी। इसके साथ ही लर्निंग सत्र का आयोजन किया जाएगा। शिक्षकों की ओर से निपुण शपथ भी ली जाएगी। 24 जुलाई को खेल दिवस समारोह का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय खेलों का आयोजन किया जाएगा। 25 जुलाई को सांस्कृतिक दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राओं की ओर से लोकनृत्यों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
26 जुलाई को कौशल एवं डिजिटल इनिशिएटिव्स दिवस आयोजित होगा, जिसमें कौशलप्रद गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 27 जुलाई को इको क्लब दिवस आयोजित होगा। इसमें बच्चों को पौधरोपण के प्रति प्रेरित करते हुए पर्यावरण का महत्व शिक्षक बताएंगे। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण से जुड़ीं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 28 जुलाई को सामुदायिक भागीदारी दिवस होगा। जन जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम होंगे। इसमें अभिभावक भी आमंत्रित किए जाएंगे।
आयोजन के संबंध में विद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एक सप्ताह तक होने वाले आयोजनों से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच सहयोग और नवाचार की भावना बढ़ेगी। अभिभावकों को भी इससे लाभ होगा।
-श्रवण गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी