{"_id":"69fe422f9ead84347307928c","slug":"four-school-vehicles-challaned-one-bus-seized-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-176865-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चार स्कूली वाहनों का चालान, एक बस सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चार स्कूली वाहनों का चालान, एक बस सीज
विज्ञापन
महराजगंज। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र में स्कूल और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान स्कूल वाहनों की फिटनेस, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की पड़ताल की गई।
यातायात थाना प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से स्कूल बसों और अन्य वाहनों की जांच कर चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया। वाहन चालकों को निर्देश दिया गया कि सभी स्कूली वाहनों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाएं, निर्धारित गति सीमा के भीतर ही वाहन चलाएं तथा बसों में अग्निशामक यंत्र और पर्याप्त मात्रा में फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध रखें।
जांच अभियान के दौरान कई वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। यातायात नियमों का पालन न करने वाले चार स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि एक स्कूली वाहन की फिटनेस समाप्त होने पर उसे सीज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार का अभियान लगातार चलाया जाएगा ताकि स्कूली बच्चों की यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्कूल संचालकों से भी वाहनों की समय-समय पर जांच कराने और सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की।