फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four people were reported for kidnapping a teenager.

Maharajganj News: किशोरी को भगाने का आरोप, चार पर रिपोर्ट

Sun, 26 Apr 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Four people were reported for kidnapping a teenager.
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पिता ने बताया कि घटना 21 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे की है। पीड़ित पिता का आरोप है कि मोहल्ला सिविल लाइंस निवासी आरोपी राहुल ने नाबालिग को बहकाकर अपने साथ ले जाने की साजिश रची। बेटी के अचानक घर से लापता होने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद आरोपी के घर पहुंचे और उसके माता-पिता से बेटी के बारे में जानकारी ली तथा उसे वापस करने की मांग की। इस दौरान राहुल के पिता रविन्द्र, माता माया देवी एवं अन्य परिजनों ने अभद्र व्यवहार कर गालियां और जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही उन्होंने लड़की को वापस करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राहुल, रविन्द्र, माया व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed