फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four people were beaten up over window installation, leading to an FIR against four people.

Maharajganj News: खिड़की लगाने के विवाद में मारपीट, चार पर प्राथमिकी

Fri, 01 May 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Four people were beaten up over window installation, leading to an FIR against four people.
महराजगंज। बरगदवां थाना क्षेत्र अंतर्गत शीशगढ़ टोला खैरटवां गांव में खिड़की लगाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुरन गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 28 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे कुछ लोग उसके मकान से सटाकर खिड़की लगा रहे थे। विरोध करने पर मामला बढ़ा और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, जहां सुलहनामा हुआ और विपक्षियों को मकान से सटाकर खिड़की न लगाने के निर्देश दिए गए। अगले ही दिन 29 अप्रैल को दोपहर करीब 1:30 बजे विपक्षीगण फिर से मकान के पास खिड़की लगाने लगे। विरोध करने पर सुबाष, चमन, जोखन और सुधा ने गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान सुबाष और चमन ने लोहे की रॉड से पुरन गुप्ता के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी गिरजा को भी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बरगदवा शैलेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सुबाष, चमन, जोखन, सुधा निवासी शीशगढ़ टोला खैरटवां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed