{"_id":"60f315e38ebc3e61c644dc81","slug":"four-more-oxygen-plants-will-be-set-up-in-the-district-maharajganj-news-gkp402235637","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लगेंगे चार और आक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लगेंगे चार और आक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
जिले में लगेंगे चार और ऑक्सीजन प्लांट
महराजगंज। जिले में चार और ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है। कोरोना के दूसरे चरण में जिले में ऑक्सीजन की कमी की वजह से काफी समस्या आई थी।
तीसरे चरण की आशंका तथा बच्चों के प्रभावित होने की बात को देखते हुए प्रशासनिक और राजनीतिक जिम्मेदारों ने बचाव के लिए पहल शुरू कर दी है। नगर पालिका की ओर से उपलब्ध कराया गया ऑक्सीजन प्लांट जिला अस्पताल में चालू हो चुका है। जिला अस्पताल में ही सांसद पंकज चौधरी तथा परतावल के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने ऑक्सीजन प्लांट उपलब्ध कराया है। जल्द ही इसका शुभारंभ होने वाला है। सदर विधायक ने घुघली सीएचसी, फरेंदा विधायक ने सीएचसी बनकटी, पीएम केयर फंड से जिला अस्पताल में एक और तथा आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से गोपाला में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि जिले में चार और ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने हैं। इनके लग जाने से 200 बच्चों को निर्बाध स्प से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी।