फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four injured in collision of two bikes

Maharajganj News: दो बाइकों की टक्कर में चार घायल

Tue, 18 Jul 2023 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Four injured in collision of two bikes
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के ठूठीबारी मार्ग पर सोमवार को दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर दोनों बाइको पर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दो घायलों की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कोठीभार थाना क्षेत्र के अमतहा गांव निवासी प्रीति (18) नीतू (27) और अभि (8) एक बाइक पर सवार होकर निचलौल की ओर आ रहे थे। ठूठीबारी मार्ग स्थित ओडवलियां गांव के पास सामने से बाइक लेकर जा रहे अवधेश (23) निवासी सुकड़हर से जोरदार टक्कर हो गई। जिस दौरान प्रीति, नीतू, अभि और दूसरे बाइक पर सवार अवधेश घायल हो गए। जहां पर प्रीति और नीतू की हालत गंभीर बनी है। निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed