फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four houses burnt in Dalit settlement

Maharajganj News: दलित बस्ती में आग से चार घर जले

Thu, 02 Oct 2025 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Four houses burnt in Dalit settlement
दलित बस्ती में लगी आग।
निचलौल। क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्र के नाम से पहचान वाले गांव सोहगीबरवा मटियारवा टोला के हरिजन बस्ती में बुधवार की रात में अचानक आग लगने से चार परिवारों का सबकुछ जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, सोहागीबरवा टोला मटियरवा के दलित बस्ती में केश्वर पुत्र सुन्नर, विनोद पुत्र परदेशी, रामानंद पुत्र छेदी व ईश्वर पुत्र सुन्नर के घरों में रखे बर्तन, कपड़े, अनाज, बिस्तर समेत अन्य घरेलू सामान राख हो गया। अचानक उठी आग की लपटों से मवेशी भी घबरा कर भागने लगे।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही ग्राम प्रधान लल्लन यादव ने तुरंत राजस्व विभाग को सूचित किया। सूचना पर पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी रोहित कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को देखकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व निरीक्षक को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed