{"_id":"64e1fb07fdb97919950dbf60","slug":"four-entrepreneurs-will-participate-in-the-state-level-program-today-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-4208-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राज्य स्तरीय कार्यक्रम मेें आज प्रतिभाग करेंगे चार उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राज्य स्तरीय कार्यक्रम मेें आज प्रतिभाग करेंगे चार उद्यमी
विज्ञापन
- लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से किया जाएगा शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना कार्यक्रम का सोमवार को लखनऊ स्थित लोक भवन में शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए जिले के चार उद्यमियों को भी आमंत्रित किया गया है। वे वहां प्रतिभाग कर जहां जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे, वहीं अपने ज्ञान के स्तर को मजबूत बनाने की दिशा में पहल भी करेंगे।
प्रदेश सरकार की ओर से उद्यम व उद्यमियों के विकास की दिशा में नियमित रूप से पहल की जा रही है। एक तरफ जहां बड़े निवेशकों को आगे बढ़ाने के लिए योजना चलाई जा रही है तो वहीं दूसरी ओर छोटे उद्यमी को भी योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास चल रहा है। इसी क्रम में उद्यम पंजीकरण कराने वाले छोटे उद्यमियों को भी व्यावसायिक बारीकियों को बताने के लिए राज्य स्तर पर आमंत्रित किया गया है। जिले से उद्यमी के रूप में विक्रम, दुर्गेश पटेल, हेमंत कुमार गुप्ता व शिवम पटेल को आमंत्रित किया गया है। सभी उद्यमियों को विभागीय कर्मी के रूप में विनायक शंकर तिवारी अपने साथ लेकर जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना का शुभारंभ सोमवार को मुख्यमंत्री की ओर से किया जाएगा। जिले से भी चार उद्यमी को विभागीय कर्मी के साथ प्रतिभाग करने के लिए भेजा गया है।
अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त उद्योग