Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four electrical workers were scorched, one seriously injured, when a transformer whistle exploded.

Maharajganj News: ट्रांसफाॅर्मर की सीटी ब्लास्ट होने से चार विद्युत कर्मी झुलसे, एक गंभीर

Mon, 18 May 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Four electrical workers were scorched, one seriously injured, when a transformer whistle exploded.
जिला अस्पताल में भर्ती तीनों घायल।
शनिवार की देर रात हुआ हादसा, करीब 3.30 घंटे तक ठप रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

घायलों में तीन का जिला अस्पताल और एक का गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज
महराजगंज। मुख्यालय स्थित पवार हाउस परिसर में 10 एमबीए के ट्रांसफाॅर्मर की सीटी होने से चार विद्युतकर्मी झुलस गए हैं। घायलों में तीन का जिला अस्पताल और एक का गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात करीब 11.40 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। लोगों ने सोचा कि फाल्ट के कारण बिजली गुल हुई होगी, कुछ देर में आ जाएगी। जब एक बाद भी बिजली नहीं आई तो लोगों ने बिजली निगम के कार्यालय में फोन किया। तब पता चला कि पावर हाउस का ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हो गया है। दूसरी तरफ, पावर हाउस में बिजली गुल होने के बाद विद्युतकर्मी ट्रांसफार्मर ठीक करने लगे। करीब 12.00 बजे ट्रांसफॉर्मर चार्ज कर विद्युतकर्मी उसे लगा रहे थे कि अचानक तेज आवाज के साथ ट्रांसफाॅर्मर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां काम कर रहे चार विद्युत कर्मी गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके बाद से संबंधित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इस वजह से करीब 15 हजार की आबादी को 3.30 घंटे तक अंधेरे में गुजारना पड़ा।
विज्ञापन

एक की हालत गंभीर
ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट के बाद काम कर रहे चार विद्युतकर्मी झुलस गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना में घायल कर्मियों की पहचान प्रदीप वर्मा निवासी कामता बुजुर्ग, गोरख निवासी भागाटार, सहदेव निवासी राजमंदिर जनपद महराजगंज और संपूर्णानंद निवासी कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में सहदेव की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय के जेई संतोष पांडेय व आलोक कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। अधिकारियों ने कर्मचारियों से घटना के संबंध में पूछताछ कर ब्लास्ट के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि ब्लास्ट की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब तीन बजे बहाल हुई आपूर्ति
रात 11.40 बजे गुल हुई बिजली के लिए लोगों को 3:30 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट होने के बाद रात करीब 3 बजे बहाल हो सकी। ट्रांसफार्मर में दूसरी सीटी को लगाकर विद्युत आपूर्ति को बहाल किया गया। इसके बाद लोगों ने चैन की सांस ली। बिजली गुल रहने के कारण करीब 15 हजार की आबादी अंधेरे में रहना पड़ा।
संविदा पर कार्यरत हैं चारों कर्मचारी
बिजली निगम के अनुसार, ट्रांसफाॅर्मर में एक सिटी लगाई जाती है। जिसे चार्ज कर लगाया जाता है। जैसे ही बिजली कर्मियों ने सिटी को सप्लाई चालू करने के लिए लगाया सिटी ब्लॉस्ट हो गई। उसका तेल छिटककर चार कर्मियों पर पड़ गया। तेल पड़ने के कारण चारों झुलस गए। इसमें एक गंभीर रूप से झुलस गया है। चारों कर्मचारी संविदा पर कार्यरत हैं।

वर्जन
शनिवार की रात में सप्लाई ठप हो गई थी। आपूर्ति बहाल करने के लिए बिजली कर्मी उसे दुरुस्त कर रहे थे कि सीटी ब्लॉस्ट होने से चार कर्मचारी झुलस गए। एक गंभीर है। उसका उपचार गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
-वाईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed