फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four arrested for plotting robbery sitting in the garden

बागीचे में बैठकर लूट की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार

Sun, 07 Aug 2022 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for plotting robbery sitting in the garden
बागीचे में बैठकर लूट की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार
विज्ञापन

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी चौरा बागीचे में बैठ कर लूट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे चार बदमाशों को पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। आरोपियों के पास से कट्टा, एक कारतूस तथा दो चाकू, एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने शनिवार को कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को बताया कि लूट की साजिश रच रहे बदमाशों की सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी अफरोज अली निवासी बसहिया बुजुर्ग थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज, भोला कुमार गौड़ निवासी कोटवा थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर, दिग्विजय चौरसिया निवासी कोटवा थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर एवं श्याममोहन यादव निवासी पूरैना यादव टोला थाना श्यामदेउरवां को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

बाद में इनका चालान कर दिया गया। तलाशी के बाद इनके पास से कट्टा, एक कारतूस तथा दो चाकू, एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, एक मैजिक, दो इन्वर्टर, एक गत्ता पेंट (12 पीस, प्रत्येक एक लीटर), 1000 नकद बरामद बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी चार अगस्त को घुघली क्षेत्र में लूट की वारदात में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed