फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four accused arrested with 2654 ampoules of drugs

Maharajganj News: 2654 एंपुल नशीली दवाओं के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Jul 2024 05:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 05 Jul 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested with 2654 ampoules of drugs
नौतनवा। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान चल रहा है। नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर आराजी सरकार उर्फ बैरियहवा के पास से 2654 एंपुल नशीली दवाओं के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाद में उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि एसएसबी और पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान नौतनवा थाना क्षेत्र के आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा गांव के पोस्टमास्टर टोला के पास भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 526/23 के पास मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ धंधेबाज नशीली दवाओं की खेप लेकर नेपाल जाने की फिराक में हैं। पुलिस और एसएसबी मौके पर पहुंची तो दो बाइक पर चार लोग दिखे जो कीचड़ के चलते आगे नहीं बढ़ पा रहे थे।
विज्ञापन

टीम को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे। जवानों ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से नशीली इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कुतुबद्दीन निवासी सिंहपुर कला थाना नौतनवा, इमरान निवासी परसौनी कला टोला पड़रहवा थाना नौतनवा, नसरूद्दीन उर्फ मुन्ना निवासी अराजी महुअवा थाना नौतनवा, आमिर खान निवासी सुकरौली थाना सोनौली बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नशे के इंजेक्शन गोरखपुर का एक व्यक्ति गोरखपुर से आने वाली बसों से भेजता है। जिसे वह आपस में रुपये एकत्रकर नशीली दवाओं को लेकर नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में जाकर अधिक मुनाफे पर बेंच देते हैं। तलाशी लेने पर उनके पास से विभिन्न प्रकार की नशीली दवाइयां प्रोमेथानीन हाइटड्रोक्लोराइड इंजेक्शन 992 एंपुल, बुप्रीनोफीन इंजेक्शन 986 एंपुल, डाइजापाम (सेरेजैक) इंजेक्शन 679 एंपुल, दो मोबाइल फोन, दो बाइकें बरामद हुईं। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed