फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Foundation stone of library building in Civil Court Maharajganj

Maharajganj News: सिविल कोर्ट महराजगंज में पुस्तकालय भवन का शिलान्यास

Sat, 09 Aug 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 09 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone of library building in Civil Court Maharajganj
महराजगंज। सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार को पुस्तकालय व अधिवक्ता मीटिंग हॉल के भवन का जिला जज अजय कुमार सिंह और बार एसोसिएशन के महामंत्री अनूप सिंह ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। जिला जज अजय कुमार सिंह ने कहा कि पुस्तकालय का निर्माण अधिवक्ताओं, विशेषकर युवा अधिवक्ताओं के लिए विधिक सेवाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने पुस्तकालय को विधिक सेवा के क्षेत्र में बहुआयामी योगदान देने वाला बताया और इसके निर्माण पर शुभकामनाएं दीं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष करुणाकर पति त्रिपाठी ने भवन निर्माण में योगदान देने वाले सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में न्यायिक अधिकारियों में पीसी कुशवाहा, संजय मिश्र, मनोज कुमार जाटव, अखिलेश पाठक, मुकेश कुमार यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह, दीपक सिंह सहित कई अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed