{"_id":"61f42be3b20d4f37561c6f68","slug":"found-prize-asha-worker-maharajganj-news-gkp425136918","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कार्यकर्ताओं को मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कार्यकर्ताओं को मिला पुरस्कार
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं को मिला पुरस्कार
सीएमओ ने टीकाकरण में बेहतर कार्य के लिए प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोविड वैक्सीनेशन में बेहतर कार्य करने वाली 38 आशा कार्यकर्ताओं को मुख्य चिकित्साधिकारी ने नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
जिले स्तर पर कोविड वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक प्रथम और द्वितीय डोज लगवाने वाली दो आशा कार्यकर्ताओं को 3000 और ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आशा को एक हजार और द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली आशा कार्यकर्ता को 500 रुपये और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को कोविड वैक्सीनेशन में प्रथम और द्वितीय डोज अधिक से अधिक लगवाने के लिए 25 नवंबर से 31 दिसंबर 2021 तक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें जिले स्तर पर 100 से अधिक लोगों का कोविड टिकाकरण कराने वाली दो आशा कार्यकर्ताओं को 3000 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
वहीं प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर 50 से अधिक लोगों को प्रथम डोज लगवाने वाली एक आशा कार्यकर्ता को 1000 रुपये और द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली आशा को 500 रुपये का पुरस्कार के साथ ही विभाग की ओर से प्रशस्तिपत्र दिया गया है।
विज्ञापन
--------------------
मेहनत को मिला सम्मान
एक हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाली निचलौल की आशा कार्यकर्ता मुन्नी देवी ने बताया कि उन्होंने 900 की आबादी वाले अपने क्षेत्र के 700 लोगों को कोविड प्रथम डोज से प्रतिरक्षित कराया। जिसके एवज में यह सम्मान मिला है। एक हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बागापार की सिंधु देवी ने बताया कि यह सम्मान मेहनत करने पर मिला है। 500 रुपये और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित रसूलपुर की आशा कार्यकर्ता सीमा देवी ने बताया कि गांव के शत प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को कोविड प्रथम डोज लगवाने के एवज में यह सम्मान मिला है। 500 रुपये व प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत परासखांड़ की आशा कार्यकर्ता सुनीता देवी ने कहा कि अपने गांव में टीकाकरण कराने पर दूसरा स्थान प्राप्त करने पर यह सम्मान मिला।
----------------------
कोट
बेहतर कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रतियोगिता आयोजित कर लाटरी सिस्टम के माध्यम से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली आशाओं को पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने में आशा कार्यकर्ताओं ने बेहतर कार्य किया। डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमओ