फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Found 11 lakh to cook

खाना बनाने वाली के पास मिले 11 लाख रुपये

Sun, 13 Nov 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Updated Sun, 13 Nov 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Found 11 lakh to cook
नो मेंस लैंड पर जांच - फोटो : अमर उजाला
 नेपाल से भारी संख्या में आ रही 500 सौ  और 1000 रुपये के नोट की सूचना पर शनिवार नो मेंस लैंड पर संयुक्त रूप से जांच में जुटी एसएसबी और कस्टम ने एक महिला के झोले और कमर में बाध कर रखी 500 सौ और 1000 के नोट बरामद कर उसे सीज कर दिया हैं। महिला एक इंजीनियर के यहां खाना बनाने की बात बता रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार की शाम एक महिला साधारण तरीके के पैदल ही नेपाल से आ रही थी। जिसे सरहद पर जांच कर रही टीमों ने रोक कर तलासी लिया तो झोले और कमर मे बाधा 500 सौ और एक हजार के ग्यारह लाख रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम शान्ती श्रेष्ठ निवासी बुटवल नेपाल बताया।  बताया कि हम पति के साथ कई सालों से बनारस स्थित इंजीनियर केएन सिंह के वहा खाना बनाते हैं। उन्होंने कोलकाता में यह रुपये दिए और हम लोग रक्सौल सीमा से नेपाल में घुसकर चक्कर लगाते सोनौली सीमा से उत्तर प्रदेश बनारस जा रहे हैं। इस रुपये में 60 हजार मेरे और बाकी मालिक के हैं।
विज्ञापन

कस्टम इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार ने बताया कि रुपये के संबंध में दंपति सही जानकारी नही दे पा रहे हैं कभी कुछ कभी कुछ बता रहे हैं। रुपये सीज कर दिया गया है और इसे लेने के लिये इनके बताये पते पर नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed