फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Former municipality president was bathed with mud

Maharajganj News: पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष को कीचड़ से नहलाया गया

Tue, 24 Sep 2024 08:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 24 Sep 2024 08:24 PM IST
विज्ञापन
Former municipality president was bathed with mud
नौतनवा। नगर पालिका नौतनवा के पूर्व अध्यक्ष गुड्डू खान को नगर की महिलाओं ने उनके आवास पर मंगलवार को बंधक बनाकर कीचड़ से नहलाया और इंद्रदेव से बरसात होने की कामना की।
विज्ञापन

बरसात न होने से एक तरफ जहां लोग गर्मी से परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ किसान धान की सिंचाई नहीं कर पा रहे है। प्राचीन काल में एक प्रथा प्रचलित थी कि बरसात न होने पर अपने गांव व नगर के प्रतिष्ठित व्यक्ति को अगर कीचड़ से नहलाया जाए तो इंद्रदेव खुश होते है और बरसात होती है। इस प्रथा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को नौतनवा कस्बे की महिलाएं पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान को बंधक बनाकर उनका हाथ पांव बांधकर कीचड़ से नहलाई। ऐसी मान्यता है कि इससे मेघदेव खुश होंगे और झूम के बरसेंगे।
विज्ञापन


नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान ने बताया कि भगवान इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए नगर की महिलाओं ने पूर्व में प्रचलित प्रथा को अपनाते हुए कीचड़ से नहलाई। इस मौके पर किसमती देवी, पानमती, सन्नू, जलीबुन्निशा, विन्द्रवती, पूनम, साधना, नूरजहां, सोनमती, माया, सुंदरी, कमलावती, सोहबाती, जलधारी, सुनीता रानी, अकीबुन्निशा मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed