{"_id":"6ac800cb86b98969f003339d","slug":"former-legislative-council-chairman-ganesh-shankar-pandey-took-charge-maharajganj-news-c-206-1-go11002-186707-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने को लेकर सक्सेना चौक पर नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने को लेकर सक्सेना चौक पर नोकझोंक
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार दोपहर जिला मुख्यालय पर सपाइयों ने वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च निकाला। विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय की अगुवाई में सपाइयों ने बृहस्पतिवार दोपहर पार्टी कार्यालय से विरोध मार्च निकाला।
जिला परिषद मार्केट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा और आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष नमन कर राष्ट्रगान और संविधान अनुच्छेद 326 का वाचन किया। सक्सेना चौक पर चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का प्रयास शुरू किया इसे सदर कोतवाल धर्मेन्द्र सिंह ने रोकने का प्रयास किया लेकिन छात्र सभा जिलाध्यक्ष कुंवर यज्ञदत्त ने नारेबाजी से सपाई मुखर होने लगे टकराव की स्थिति देखते हुए जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने पदाधिकारियों को शांत करने की कोशिश में जुट गए।
यहां अगुवाई कर रहे वरिष्ठ नेता विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने मोर्चा संभाल कर सपाइयों को शांतिपूर्ण तरीके से ही विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया। कहा कि सरकार भले ही सरकारी एजेंसियों का उपयोग कर रही हो, लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। उपरोक्त कार्यक्रम के बाद सपाइयों का जत्था पैदल मार्च करते हुए मऊ पाकड़ तक गया जहां इसका समापन किया गया।