{"_id":"661db0a1ecf9bf88e10f9b84","slug":"former-chairman-dies-in-collision-between-two-bikes-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-527116-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो बाइकों की भिड़त में पूर्व चेयरमैन की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो बाइकों की भिड़त में पूर्व चेयरमैन की मौत, दो घायल
Tue, 16 Apr 2024 04:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
-घुघली कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक के पास हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
घुघली (महराजगंज)। दो बाइकों की टक्कर में सिसवा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। डॉक्टरों ने उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया। हादसे के बाद पूर्व चेयरमैन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को सिसवा के पूर्व चेयरमैन उमेश पूरी किसी काम से महराजगंज आए थे। दोपहर करीब 1.30 बजे घर लौटते समय भारतीय स्टेट बैंक के पास पुरैना से अपने घर जा रहे लालपुर निवासी मनोज कुमार (22) व लोहेपार निवासी लल्लन (60) की बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में पूर्व चेयरमैन की मौत हो गई, जबकि दोनों बाइक सवार मामूली रूप से चोटिल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी घुघली में भर्ती कराया और चेयरमैन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने घायलों को घर भेज दिया। घुघली थानाध्यक्ष घुघली योगेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।