{"_id":"6a42d88e0d03a89c9c08b5ab","slug":"formation-of-the-nichlaul-block-unit-of-anganwadi-workers-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-180213-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आंगनबाड़ी कर्मियों की निचलौल ब्लॉक इकाई का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आंगनबाड़ी कर्मियों की निचलौल ब्लॉक इकाई का गठन
विज्ञापन
महराजगंज। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को निचलौल स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित मानदेय, मोबाइल वितरण, सहायिकाओं के प्रमोशन सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान निचलौल ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष छाया भारती ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए परवेज आलम को ब्लॉक संरक्षक तथा सीमा विश्वकर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया। इसके साथ ही 15 सदस्यीय ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन कर विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
छाया भारती ने नवगठित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की एकजुटता बनाए रखने और आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष माधुरी, जिला महामंत्री सदरून निशा, सिसवा ब्लॉक अध्यक्ष आएशा बेगम आदि मौजूद रहीं।