फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Forced marriage with a woman, case registered

Maharajganj News: महिला से जबरदस्ती शादी, केस दर्ज

Sun, 20 Jul 2025 08:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 20 Jul 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
Forced marriage with a woman, case registered
पनियरा। गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने एक युवक पर जबरदस्ती शादी करने और तीन महीने बाद उसे मारने पीटने का आरोप लगाया है। थाने पर तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महिला की तहरीर के अनुसार वह गोरखपुर स्थित के धागा मिल में काम करती थी और वही पास में किराये पर कमरा लेकर रहती थी। उसके बगल में एक महिला और रहती थी। मुजुरी के माली टोला निवासी अपने भांजे से परिचय कराया। उसके कमरे पर भी आने जाने लगा। इसी बीच 17 मई को घुमाने के बहाने उसे बाइक पर बिठा कर अपने घर लाया। वहां उसने जबरदस्ती उसके साथ शादी कर ली। इसमें युवक की मां भी शामिल थी।
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद शराब के नशे में उसे आकर वह मारने पीटने लगा। उसने किसी तरह से सारी बात अपनी बहन को बताई। उसकी बहन ने बहुत कोशिश किया उसे अपने साथ ले जाने की, लेकिन उसे जाने नहीं दिया गया। उसने पुलिस को सूचना दी तब उसके चंगुल से वह छूटी और घटना की नामजद तहरीर दी। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में सूरज तिवारी व उसकी मां मुन्नी देवी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed