फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   For the first time the party expressed trust in someone

किसी पर तीसरी बार तो किसी पर पहली बार पार्टी ने जताया भरोसा

Thu, 13 Jan 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
For the first time the party expressed trust in someone
कांग्रेस प्रत्याशी शरदेन्दु पांडेय - फोटो : MAHARAJGANJ
किसी पर तीसरी बार तो किसी पर पहली बार पार्टी ने जताया भरोसा
विज्ञापन

सदर से पूर्व राज्यपाल के बेटे को मिला टिकट, पनियरा से शरदेंदु पहली बार बने प्रत्याशी
महराजगंज। जिले में कांग्रेस पार्टी ने तीन विधान सभा सीटों से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। दो विधान सभा से प्रत्याशियों की घोषणा कुछ दिन बाद होगी। इस बार सदर सीट से तीसरी बार पूर्व राज्यपाल के बेटे आलोक प्रसाद को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं पनियरा से शरदेंदु पांडेय को पहली चुनाव लड़ने का अवसर पार्टी ने दिया है। इसके अलावा फरेंदा से वीरेंद्र चौधरी को चौथी बार पार्टी ने भरोसा जताया है।
सदर सीट से आलोक प्रसाद वर्ष 2012, 2017 में चुनाव लड़ चुके हैं। यह पुरैना गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद 1952 में पहली बार विधायक चुने गए। वह राज्य सभा सदस्य, कैबिनेट मंत्री के अलावा राजस्थान के राज्यपाल भी रहे। वर्ष 1999 से 2007 तक यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहने वाले आलोक प्रसाद को वर्ष 2008 में यूथ कांग्रेस का प्रदेश संयोजक भी बनने का मौका मिला। वर्ष 2009 से 2018 तक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर काम करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास किए। इसके अलावा वर्ष 2019 में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने बताया कि पार्टी ने संगठन हित में किए कार्यों एवं जनहित के लिए किए संघर्षों की बदौलत मौका दिया है।
विज्ञापन

पनियरा से पहली बार चुनाव लड़ने वाले शरदेंदु पांडेय शहर से सटे चौपरियां के रहने वाले हैं। संगठन में करीब 40 साल से काम करने का अनुभव इनके पास है। जिला सचिव, महासचिव, पीपीसी सदस्य पद पर काम कर चुके हैं। वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं। संगठन में हमेशा सक्रिय होने के कारण पार्टी ने इनको अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बेहतर ढंग से चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा विधान सभा से वीरेंद्र चौधरी पर पार्टी चौथी बार भरोसा जताया है। यह छह बार विधान सभा का चुनाव फरेंदा से लडे़ चुके हैं। वर्ष 2002 एवं 2007 में बसपा से चुनाव लडे़ थे। इसके बाद इन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। वर्ष 2012 एवं उप चुनाव वर्ष 2015 में कांग्रेस के टिकट लडे़। वर्ष 2017 में कांग्रेस ने फिर इनको चुनाव मैदान में उतारा। इस बार फिर से उनको पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। सिंहपुर अयोध्या गांव के रहने वाले वीरेंद्र चौधरी वर्तमान में पार्टी के पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed