फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   For not reconciling, they were ganged up and beaten.

Maharajganj News: सुलह न करने पर गोलबंद होकर पीटा

Fri, 08 Mar 2024 09:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 08 Mar 2024 09:14 PM IST
विज्ञापन
For not reconciling, they were ganged up and beaten.
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत भुजौली निवासी एक पीड़ित पर आरोपी की ओर से सुलह का दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित आरोपी की बात नहीं माना, तो आरोपी ने गोलबंद होकर उसकी पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर मुख्य आरोपी सहित सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर ली।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय से मिली जानकारी के मुताबिक भुजौली गांव निवासी रामा ने अपर सत्र न्यायाधीश एससी एसटी कोर्ट में वाद दाखिल कर कहा था, कि उसकी आर्थिक हालात ठीक नहीं है। वह रोजी रोटी के लिए मजदूरी करते है। उनके साथ एक शख्स ने बीते दिनों विवाद कर लिया था। जिस मामले में शख्स के खिलाफ घुघली थाना में केस दर्ज है। वही आरोपी शख्स ने
विज्ञापन


14 नवंबर 2023 को करीब ढाई बजे छह लोगों को घर भेजा। जो लोग अपने को राजस्व विभाग से बताते हुए घरौनी बनाने के लिए सर्वे करने की बात कह रहे थे। इतना ही नहीं उन लोगों की ओर से एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जिसका वह विरोध किये तो आरोपी शख्स भी मौके पर आ पहुंचा। उसके बाद पूर्व की घटना को सुलह करने का दबाव बनाने लगा। जिसका विरोध करने पर आरोपी शख्स ने गोलबंद होकर घर से खीच उनकी बेरहमी से पिटाई कर दिया। उसके बाद मौके पर भीड़ जुटते देख मौके से भाग निकले। घटना के बाद वह काफी डरे और सहमे हुए थे। जिस मामले में थाने पहुंच पुलिस से शिकायत कर गुहार लगाई। लेकिन उनकी समस्या नहीं सुनी गई। उसके बाद उन्होंने न्यायालय में न्याय के लिए गुहार लगाई थी। इन्होंने आगे कहा की मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी मनोज तिवारी निवासी सिंहपुर थाना निचलौल के अलावा 6 अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed