{"_id":"647e3067df5fb0458a024fa4","slug":"for-digital-transactions-maharajganj-news-c-7-1-195005-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहित होंगे समूह, बढ़ाएंगे आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहित होंगे समूह, बढ़ाएंगे आय
Tue, 06 Jun 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
- जिले के 100 ग्राम पंचायतों में शिविर के माध्यम से प्रोत्साहित किए जाएंगे तीन हजार से अधिक सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले के 100 ग्राम पंचायतों में समूहों के सदस्यों को डिजीटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। छह से आठ जून तक जिले के सभी 12 ब्लॉकों में चयनित ग्राम पंचायतों में शिविर लगाते हुए समूहों के सदस्यों को वित्तीय लेनदेन के बारे में जानकारी देते हुए उनकी आय को बढ़ाने की पहल होगी। शिविर के माध्यम से लगभग तीन हजार से अधिक सदस्यों को प्रोत्साहन मिल सकेगा।
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 15 अगस्त तक बैंकिंग सखी के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सदस्यों को व्यवसाय को बढ़ाने के साथ-साथ डिजीटल लेनदेन पर बल दिया जाना है। इसके लिए जिले के सभी 12 ब्लॉकों में 100 गांवों का चयन करते हुए आसपास के बैकिंग सखी को निर्देशित किया गया है कि वे तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सदस्यों को आय बढ़ाने की जानकारी दें। उन्हें आनलाइन बैंकिंग व मोबाइल बैंकिंग से जोड़ते हुए डिजीटल लेनदेन के विकास की दिशा में पहल की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
ब्लॉकवार इतने गांवों में लगेगा शिविर
बृजमनगंज, धानी, घुघली व लक्ष्मीपुर ब्लॉक के नौ-नौ गांवों के साथ ही सदर, मिठौरा, नौतनवा, पनियरा, परतावल, फरेंदा, सिसवा व निचलौल ब्लॉक के आठ-आठ गांवों में शिविर लगाते हुए समूूूूं को प्रोत्साहित करने का कार्य होगा। शिविर के लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक- एक नोडल अधिकारी को तैनात किया गया है।
डिजीटल लेनदेन के लिए समूहों से जुड़े सदस्यों को प्रोत्साहित करने का कार्य होगा। इसके लिए ब्लॉक मिशन प्रबंधकों को जिम्मेदारी प्रदान की गई है। समूह के सदस्य इसका लाभ उठाएं।
आरके पांडेय, जिला समन्वयक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन