फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   For BJP worker, nation is first, then party

Maharajganj News: भाजपा कार्यकर्ता के लिए पहले राष्ट्र है, इसके बाद पार्टी

Sun, 05 Feb 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 05 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
For BJP worker, nation is first, then party
क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह
महाराजगंज। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति की बैठक जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास की अध्यक्षता में रविवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए पहले राष्ट्र है, इसके बाद पार्टी आती है। पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता न तो थकता है और न ही रुकता है। इन्हीं के बल पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कहा कि जनसंघ के अध्यक्ष रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर को भारत के अभिन्न अंग बनाने के लिए बलिदान दिया था। केंद्र में पार्टी की सरकार बनने के बाद धारा 370 को हटाने का काम किया। राम जन्मभूमि के संबंध में सैकड़ों वर्ष से चल रहे विवाद को भी समाप्त हुआ। सभी घर को बिजली, सबको आवास, शौचालय, बैंक में खाता, आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि, गैस चूल्हा, सुकन्या योजना आदि को संचालित किया गया। खाद्यान्न वितरण का अभियान चल रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहा कि हम सब मिल कर कार्य को निष्ठा से करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। द्वितीय सत्र में जिला महामंत्री संजय वर्मा ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल ने तृतीय सत्र में लोकसभा प्रवास पर, सहकारिता एवं सहकारिता के महत्व पर जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने अपने विचारों को व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष जनार्दन गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने सरकार की उपलब्धियों को प्रकाश डाला।

इस दौरान बच्चू लाल चौरसिया, गौतम तिवारी, मधुर सिंह, ठाकुर रौनियार, सुमित्रा भारती, ओम प्रकाश वर्मा, भीम प्रसाद, राही मासूम रजा, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed