फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Food Safety Department seizes 178 kg of cumin; four samples sent for testing.

Maharajganj News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने 178 किलो जीरा किया सीज, चार नमूने जांच को भेजे

Thu, 09 Jul 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Food Safety Department seizes 178 kg of cumin; four samples sent for testing.
35,600 रुपये बताई जा रही है जीरे की अनुमानित कीमत
विज्ञापन

सुभाष ब्रांड का हल्दी पाउडर, कैच का धनिया पाउडर और बावर्ची ब्रांड का धनिया व जीरे का लिया नमूना
महराजगंज। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर मसालों के नमूने संग्रहित किए। इस दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 178 किलोग्राम साबुत जीरा सीज कर विक्रेता की सुरक्षित अभिरक्षा में सौंप दिया गया।
अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले नगर स्थित एक जनरल स्टोर का निरीक्षण किया। यहां से सुभाष ब्रांड हल्दी पाउडर का नमूना जांच के लिए लिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने निचलौल के ठूठीबारी रोड स्थित एक ट्रेडर्स का निरीक्षण कर कैच ब्रांड धनिया पाउडर का नमूना लिया। वहीं ठूठीबारी स्थित एक जनरल स्टोर से बावर्ची ब्रांड धनिया पाउडर और साबुत जीरा का नमूना भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान बावर्ची ब्रांड के साबुत जीरा के पैकेट पर खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक विवरण अंकित नहीं पाया गया। इस पर विभाग ने 178 किलोग्राम साबुत जीरा सीज कर विक्रेता की सुरक्षित अभिरक्षा में सौंप दिया। जीरे की अनुमानित कीमत 35,600 रुपये बताई जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य) केके उपाध्याय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी संग्रहित नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित विक्रेताओं एवं कंपनियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह और पवन गौड़ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed