फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   follow covid protocal to jalabhishek

इटहिया में कोरोना प्रोटोकाल के साथ कर सकेंगे जलाभिषेक

Sat, 24 Jul 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
follow covid protocal to jalabhishek
इटहिया में कोरोना प्रोटोकाल के साथ कर सकेंगे जलाभिषेक
विज्ञापन

- मंदिर समिति ने लिया निर्णय, आज से शुरू हो रहा सावन माह
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे ऐतिहासिक पंचमुखी शिवधाम इटहिया मंदिर में मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। जबकि श्रद्धालु सावन के सभी सोमावार और महाशिरात्री के अलावा अन्य दिनों कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए जलाभिषेक कर सकेंगे। भक्तों को बिना मास्क के मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। यह जानकारी शनिवार को मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने दी।
मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के साथ मेला स्थगित होने के बाद से महादेव के भक्तों में जलाभिषेक करने को लेकर काफी असमंजस बना हुआ था। हालांकि श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि श्रद्धालु मंदिर में कोविड-19 प्रोटोकाल के साथ जलाभिषेक कर सकेंगे। श्रद्धालु मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाकर प्रवेश करेंगे। मंदिर क्षेत्र के आसपास की पूजा अर्चना की सामग्री व प्रसाद की दुकानें भी बंद रहेंगी। श्रद्धालु अपने घर से ही जलाभिषेक करने के लिए सामग्री लेकर आएंगे। मंदिर की किसी भी वस्तु को हाथ लगाने से बचेंगे।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर बॉर्डर पर सख्ती
उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि आज से श्रावण मास शुरू हो जाएगा। प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रा को स्थगित कर चुकी है। जिसके चलते श्रद्धालु कांवड़ यात्रा नहीं निकाल सकेंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जबकि इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवान भी सख्ती करना शुरू कर दिए हैं। बॉर्डर से नेपाल के नवलपरासी जिला अंतर्गत त्रिवेणी धाम को जाने वाले कांवड़ियों को वापस लौटाया जाएगा। मुख्य नाका सहित पगडंडियों पर भी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ लेने के लिए त्रिवेणी धाम न आएं
त्रिवेणी धाम के संत रविदास, कमलेश दास, बृजेश ने कहा कि कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित होने के बाद कांवड़ियों से त्रिवेणी धाम न आने की अपील की जा रही है। इसके लिए हर तरीके से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जबकि शासन प्रशासन भी भक्तों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed