फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fog remained till late in the morning, winds increased melting in the afternoon

Maharajganj News: सुबह देर तक रहा कोहरा, दोपहर में हवाओं ने बढ़ाई गलन

Tue, 06 Feb 2024 08:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 06 Feb 2024 08:33 PM IST
विज्ञापन
Fog remained till late in the morning, winds increased melting in the afternoon
महराजगंज। सर्द हवाओं के साथ गलन भरी ठंड से मंगलवार को लोग ठिठुरे नजर आए। सुबह नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। सर्द हवाएं चलीं, जिससे लोग परेशान हो गए। सुबह दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार थमी रही। दिनभर धूप नहीं हुई। लोग घरों में दुबके रहे। जबकि काम से बाहर निकले लोग जगह-जगह अलाव सेंकते नजर आए। मौसम में बदलाव से किसान चिंतित हैं। अधिकतम तापमान 23 तो न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह चली सर्द हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। दिन भर लोग ठंड से कांपते रहे। सर्द हवा और कोहरे संग गलन का प्रभाव मंगलवार को भी बना रहा। सुबह कोहरे की वजह से आवश्यक कार्य होने पर ही लोग बाहर नजर आए। जिन लोगों का बाहर कोई जरूरी कार्य नहीं था घरों में देर तक दुबके रहने को विवश हुए। गलन बढ़ने से सुबह बाजारों में चहल-पहल भी देर से हुई। दिन ढलते ही फिर सर्द हवा ने ठंड बढ़ा दी। शाम होते ही लोगों के फिर घर में कैद हो जाने से बाजारों में सन्नाटा छा गया। स्टेशन पर यात्री ठंड से ठिठुरते दिखे। मौसम में आए दिन हो रहे परिवर्तन से किसान चिंतित हैं। इस मौसम का असर आलू फसल पर पड़ेगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ कैलास पांडेय ने बताया कि आने वाले तीन दिन तक गलन से राहत नहीं मिलने की संभावना है। सुबह देर तक कोहरे का असर रहेगा। हवा की गति 23 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed