{"_id":"67c9b119c2366a45cd044c2c","slug":"fluctuations-in-weather-increased-the-number-of-cold-and-cough-patients-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-144085-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़े सर्दी-जुकाम के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़े सर्दी-जुकाम के मरीज
Thu, 06 Mar 2025 07:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 06 Mar 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण बीमारियों का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। लोग सर्दी जुकाम-बुखार और खांसी की चपेट में आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 800 मरीज पहुंचे। इसमें सबसे अधिक सर्दी, खासी और बुखार के मरीज थे।
डॉक्टरों के अनुसार, इस समय वायरल बुखार तेजी से हो रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना वायरल बुखार, खांसी, सर्दी से पीड़ित होकर मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक है।
जिला अस्पताल में आए मरीजों को डॉक्टरों की ओर से उचित परामर्श दिया जा रहा है और उन्हें जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। बृहस्पतिवार को पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टर के कक्ष तक मरीजों की कतार लगी थी।
विज्ञापन
डॉ. एवी त्रिपाठी ने कहा कि मौसम में बदलाव के कारण इस तरह की समस्या हो रही है। अगर लोग सतर्कता बरतें और स्वास्थ्य नियमों का पालन करें तो सेहत सही रहेगा।
पोषण युक्त आहार लेना चाहिए, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होंगी। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन मिश्रा ने बताया कि ऐसे मौसम में बच्चों के सेहत पर ख्याल करने की जरूरत है। तेज धूप के साथ हवाएं व रात में पड़ रही ठंड से सेहत बिगड़ सकती है। किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाए।